क्या आप भी प्रकृति के सानिध्य में रहना चाहते हैं? ऐसी जगह, जहां हवा साफ़ हो, जहां पानी साफ़ हो। जहां आप नंगे पैर चल सकें? जहां पर आप ध्यान, योग या कोई भी और व्यायाम एकांत में कर सकें?
क्या आप भी ऐसी जगह रहना चाहते हैं जहां ख़ूब सारे पेड़-पौधे हों? क्या आप भी चिड़ियों की चहचहाहट के साथ उठना चाहते हैं?
क्या आप भी शहरों से दूर जाना चाहते हैं? किसी ऐसी जगह, जहां नये ज़माने की सुविधाएँ भी हों? और जहां आपको पढ़े लिखे लोगों का साथ भी मिल सकें?
क्या आपने सोचा है कि आप अपने बच्चों को क्या ज़िंदगी देंगे? क्या वो भी डॅाक्टर-इंजीनियर की दौड़ में दौड़ेंगे? नौकरी के लिये दुनिया के सामने हाथ फैलाएंगे? १०-१२ घण्टे काम करेंगे, २-३ घन्टे आने जाने में लगाएँगे और इस सब के बदले में कबूतर खाने जैसे घरों में रहेंगे?
और उनके बच्चों को क्या ज़िंदगी मिलेगी?
क्या देकर जाएँगे आप उनको?
अगर आप भी इंसानों की तरह जीना चाहते हैं, और अपने बच्चों को और आगे आने वाली पीढ़ियों को भी इंसानों की तरह जीने का विकल्प देना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़ें।
हम यहाँ पर शहरों से दूर कई ऐसी जगहें आपको दिखाएँगे जहां पर आप आज के दिन भी जाकर रह सकते हैं।